virat kohli biography in hindi
आज के इस आर्टिकल में हमलोग विराट कोहली की जीवनी (Biography of virat kohli in hindi ) में जानेंगे | आपलोग ने क्रिकेट का नाम तो सुना ही होगा,
विराट कोहली का परिचय संक्षेप में ( Virat Kohli Introduction in Short)
विराट कोहली का पूरा नाम (Full Name of Virat Kohli ) :- विराट प्रेम कोहली
विराट कोहली का जन्म दिनांक (Birth date of Virat Kohli ) :- 5 नवम्बर 1988
विराट कोहली का निकनेम (Nickname of Virat Kohli ) :- चीकू, रन मशीन
विराट कोहली का जन्मस्थान (Birth palace of Virat Kohli ) :- दिल्ली
विराट कोहली की पत्नी का नाम ( Wife of Virat Kohli ):- अनुष्का शर्मा कोहली
विराट कोहली बेटी का नाम ( Daughter of Virat Kohli ) :- वामिका कोहली
विराट कोहली के पिता का नाम (Father Name of Virat Kohli ) :- प्रेम कोहली
विराट कोहली के माँ का नाम (Mother Name of Virat Kohli ) :- सरोज कोहली
विराट कोहली के भाइयों का नाम (Brother name of Virat Kohli ) :- विकाश कोहली
विराट कोहली के बहन का नाम (Sister name of Virat Kohli ) :- भावना कोहली
विराट कोहली की उम्र ( Virat Kohli Age) :- 33 (2021 तक)
विराट कोहली का धर्म ( Virat Kohli Religion) :- हिन्दू
विराट कोहली का पेशा ( Virat Kohli Profession ) :- क्रिकेटर (बल्लेबाज)
विराट कोहली का राष्ट्रीयता ( Virat Kohli Nationality) :- भारतीय
विराट कोहली को मिला पुरस्कार ( Virat Kohli Awards) :- Padma Shri- 2017, Arjun Arward- 2013, Rajiv Gandhi Khel Ratna- 2018, ICC ODI Player of the Year: 2012, 2017
विराट कोहली का जीवन परिचय
इनका जन्म दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में जन्म 05 नवम्बर 1988 को हुआ था | इनके पिता का नाम प्रेम कोहली जो क्रिमिनल एडवोकेट थे, इनका देहांत 2006 में हो गया | इनकी माता का नाम सरोज कोहली जो बहुत सीधी सी ग्रहिणी है | विराट 2 भाई और 1 बहन है, तीनो में विराट सबसे छोटे है | बड़े भाई का नाम विकाश कोहली है और बहन का नाम भावना कोहली है | जिस उम्र में दूसरे बच्चे मिट्टी में खेलने के लिए रोते है, उस उम्र में भी ये क्रिकेट खेलना चाहते थे, सिर्फ 3 साल की उम्र से ही ये क्रिकेट की दीवाने है, बचपन से ही ये खिलौने में भी हमेशा bat or ball ही खरीदते थे | खुद बैटिंग करते और अपने पापा से बोलिंग करवाते थे, उम्र बढ़ती गई और विराट भी क्रिकेट की ओर आकर्षित होता चला गया, विराट के पिता तभी समझ गए थे, की विराट को क्रिकेट में बहुत दिलचस्पी है, तब से वह उसे प्रतिदिन अभ्यास के लिए ले जाते थे,
विराट कोहली की शिक्षा – Virat Kohli Education
विराट की प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के उत्तम नगर के विशाल भारती पब्लिक स्कूल से हुई | पढ़ाई लिखाई में विराट को ज्यादा मन नहीं लगता था, इसके मन me तो सिर्फ क्रिकेट ही क्रिकेट चलता था | जिस स्कूल में विराट की प्रारंभिक शिक्षा हो रही थी वहां खेलकूद पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जा रहा था | विराट के पापा चाहते थे कि विराट को खेलकूद की शिक्षा भी मिलती रहे | विराट के पड़ोसियों ने विराट के पापा को कहा विराट क्रिकेट में बहुत दिलचस्पी रखता है इसीलिए इसकी जिंदगी को इधर-उधर बर्बाद नहीं करना चाहिए इसे अच्छी एकेडमी में डालकर इसे क्रिकेट सिखाना चाहिए | विराट के पापा ने विराट को नौ 10 वर्ष की आयु में ही दिल्ली क्रिकेट अकैडमी में शामिल कर दिया | उस वक्त दिल्ली क्रिकेट एकेडमी के कोच राजीव कुमार शर्मा थे जिनसे विराट ने क्रिकेट सीखी और सुमित डोगरा एकेडमी में मैच भी खेला | नौवीं कक्षा में इनके उज्जवल भविष्य कॉन्वेंट सीनीयर सेकेंडरी स्कूल,पश्चिम विहार, दिल्ली में नामांकन कराया गया | इसी स्कूल से उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई की और क्रिकेट में दिलचस्पी होने की वजह से पढ़ाई छोड़ दी
विराट कोहली का करियर – Virat Kohli Career
विराट के कोच विराट से बहुत प्रसन्न थे क्योंकि विराट हर परिस्थिति में अभ्यास करते थे| इसकी कड़ी मेहनत और हुनर को देखकर 2002 इनको अंडर 15 में जगह दिया गया | 2003 मैं विराट ने पॉली उमरीगर ट्रॉफी टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाकर सबका दिल जीत लिया | 2004 मैं विराट को विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए अंडर-17 में चुना गया | चार मैचों की सीरीज में विराट ने कुल 450 रन से भी अधिक जड़ दिए एक मैच में तो इन्होंने 250 से भी अधिक रन नाबाद बनाएं | 2005 की विजय मर्चेंट ट्रॉफी में विराट ने 7 मैच में 84.11 की औसत से 757 रन बनाकर सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया , इसमें 2 शतक भी शामिल थे | 2006 मैं 18 की उम्र में विराट तमिलनाडु के खिलाफ दिल्ली की तरफ से अपना पहला debut किया | पहले मैच में मात्र 10 रन पर आउट हो गए| 18 दिसंबर ब्रेन स्ट्रोक की वजह से उनके पिताजी का निधन हो गया और अगले ही दिन वे तमिलनाडु के खिलाफ क्रिकेट खेलने का फैसला किया और शतक से थोड़ी दूर 90 रन बनाए
अंडर-19 में विराट की शुरुआत
अपने शानदार परफॉर्मेंस के बदौलत इनको 2006 मैं भारतीय अंडर-19 में जगह मिल गई | विराट का पहला अंडर-19 मैच इंग्लैंड के साथ था, जहां तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में 105 रन बनाए और इस सीरीज भारत को जीत दिलाई | 2006 के अंत में ही भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम का पाकिस्तान से भी मुकाबला था जिसमें विराट ने विराट प्रदर्शन किया था | इसकी विराट प्रदर्शन को देखकर इन्हें अंडर-19 का स्थाई खिलाड़ी चुना गया |
2008 मैं विराट को अंडर-19 विश्व कप के लिए चुना गया और कप्तान भी बनाया गया | मैं मलेशिया में हो रहे इस अंडर-19 विश्व कप में भारत को जीत मिली और विराट को लोकप्रियता इसके बाद विराट चाहने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती चली गई और विराट के खेलने की शैली भी दिन प्रतिदिन बेहतर होती चली गई |
एकदिवसीय में विराट की शुरुआत
मात्र 19 साल की उम्र में विराट के धमाकेदार बल्लेबाजी को देखते हुए बीसीसीआई ने वन डे इंटरनेशनल मैच के लिए चुन लिया | 2009 me श्रीलंका के खिलाफ होने वाले एकदिवसीय मैच में वीरेंद्र और सचिन के चोटिल होने की वजह से विराट को मैच खेलने का मौका मिला, जिसने विराट में 107 रनों का पहला एकदिवसीय शतक अपने नाम किया | 2009 ICC चैंपियन ट्रॉफी में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 79 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच अपने नाम किया |
ICC विश्व कप 2011
